
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापक पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा बाजार, मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच की गई।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत, एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग की गई।
अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए पुलिस की छवि को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इस अभियान का उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, जनसुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पुलिस की जनहितैषी छवि को और मजबूत बनाना है।