• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पति-सास काे नशीला पदार्थ खिला प्रेमी के साथ भागी

पति-सास काे नशीला पदार्थ खिला प्रेमी के साथ भागी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देऊरा गांव में पति और सास के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला प्रेमी के साथ भाग गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैदेऊरा गांव निवासी उमेश का आरोप है कि उसकी पत्नी का रजत सिंह पटेल उर्फ गोलू से प्रेम संबंध था। जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसे और उसकी मां को नशीला पदार्थ खाने में मिला कर खिला दिया। दोनों अचेत हो गए तो वह नकदी और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। आरोप है कि उसने इसका एतराज किया तो रजत के मित्र गोपाल पांडेय और सूरज सिंह पटेल ने उसे धमकी दी।पीड़ित ने अपनी सास ऊषा, ससुर रामदुलारे और साले अखिलेश निवासी नौडीहा थाना घोरावल पर भी मिलीभगत और धमकाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .