
मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता तलब
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ निर्माणाधीन मां विंध्यवाासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
साथ ही रविवार को लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता व संविदाकार को आयुक्त कार्यालय में पूरे अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति, श्रमिकों की संख्या आवश्यकतानुसार न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण) पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कांटैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई।कहा कि श्रमिकों व कारीगरों तथा मशीनरी की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 24 घंटे तीन शिफ्टों मे कार्य कराना सुनिश्चित कराएं ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 47 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है जबकि मंडलायुक्त ने कहा कि 47 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं है। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक भवन जी प्लस-3 प्रथम व द्वितीय तथा एकेडमिक ब्लाक सहित अन्य कार्यों में निर्धारित समय सीमा के अनुसार कार्य बहुत पीछे पाया गया।
मंडलायुक्त ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राम नरायन व अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार से कहा कि प्रत्येक दिन सुबह छह बजे से निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य कराना सुनिश्चित कराए तथा प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट अपने निरीक्षण लाइव फोटो व्हाट्सएप ग्रुप भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य ठीक नहीं हुआ तो संविदाकार को काली सूची में डालने के लिए पत्राचार किया जाएगा