• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
राज्य मंत्री संजीव गोंड के वाहन पर दबंगों ने किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश

राज्य मंत्री संजीव गोंड के वाहन पर दबंगों ने किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद मंत्री के वाहन पर हमला किया गया। मामले में एक आरोपी सहित एक गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हैउत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के वाहन पर बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने हमला कर दिया। वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। दबंगों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। शीशा और बोनट पर मुक्के से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में लखनऊ नंबर की एक कार को कब्जे में लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद लखनऊ नंबर की एक कार उनके पीछे लग गई। रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। इस दौरान एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन की गति धीमी हुई तो वह सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश करते हुए बोनट और शीशे पर मुक्का मारने लगे। उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोककर मंत्री ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

तत्काल चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर भाग गए थे। कार दुद्धी के अंकित मिश्रा की बताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि राज्य मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट से पास लेने को लेकर कार सवारों से विवाद हुआ था। वाहन को कब्जे में लेकर अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ कार में सवार दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। तीनों दुद्धी के रहने वाले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .