
1किलो 300 ग्रा0म अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-185/2025 धारा 8/20 NDPS Act से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल भारती पुत्र राजेन्द्र भारती निवासी करहिया डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को आज दिनांक 31.10.2025 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास (सीसीटीएनएस द्वारा देखने पर) –
1. मु0अ0सं0-185/2025 धारा 8/20 NDPS Act
2. मु0अ0सं0-133/2021 धारा 380, 411, 457 IPC
3. मु0अ0सं0-185/2022 धारा 8/21 NDPS Act
4. मु0अ0सं0-93/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC
5. मु0अ0सं0-102/2023 धारा 380, 411, 413, 414, 457 IPC
घटना संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 31.10.2025 समय को समय करीब 09.23 बजे मुखबिर खास की सूचना पर घटनास्थल- बरमबाबा मंदिर के पास बहदग्राम लोझरा चढ़ाई अनपरा से अभियुक्त के पास से एक झोले में प्लास्टिक की थैली से 1किलो 300 ग्रा0 अवैध गांजा बरामद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –
1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गवन थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 रामाश्रय यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 रामनिवास थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र