
रुद्र इंटरनेशनल स्कूल में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक महोदय, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिक्षकों ने उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र की एकता में किए गए योगदान पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किए।
प्रबंध निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प, निष्ठा और देशभक्ति से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षकों ने भी सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे गुण अपने जीवन में अपनाने चाहिए, जैसे सत्यनिष्ठा, एकता और दृढ़ निश्चय का भाव।
प्रधानाचार्य महोदय ने अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार पटेल जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।