• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बीडीओ हलिया व लालगंज को चेतावनी

बीडीओ हलिया व लालगंज को चेतावनी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के कार्यदायी संस्थावार वार्षिक समीक्षा की। उन्होंने लालगंज व हलिया में कार्य समय से न होने व लापरवाही बरतने पर बीडीओ हलिया व लालगंज को चेतावनी जारी करने को कहा।

 

बैठक में मंडलायुक्त ने भदोही, सोनभद्र व मिर्जापुर के वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25, एवं 2025-26 मे स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष पूर्ण कार्यो के साथ अपूर्ण कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यो को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणीधीन कार्यों की 15 दिवस मे अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों की तकनीकी टीम से जांच कराते हुए हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित करें। वर्ष 2025-26 की कार्य योजना में यदि कोई छूट गया है तो उसे सांसद से अनुमोदन कराते हुए शामिल किया जाए। बैठक मे संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भदोही बाल गोविन्द शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।न्याय पंचायत स्तर पर समिति का गठन करें

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जिला सहकारी विकास निधि व कृषि स्थापना निधि की बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सहकार से समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समिति का गठन आदि बिंदुओं की चर्चा की।

उन्होंने दो लाख की आवंटित धनराशि को डीडीडीसी से अनुमोदन करने पर विचार, बी-पैक्स के मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के तहत हुए कार्यों पर चर्चा, सहकारिता विभाग के सहकारी समिति की भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने पर विचार करने को कहा। कहा कि योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों/उद्यमियों को सम्मिलित करें। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

—————————

अपने तैनाती स्थल पर रात में निवास करें प्रभारी चिकित्साधिकारी

– मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक में दिया निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात में निवास करें।

जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में ओपीडी व आईपीडी उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंनेे कहा कि सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएं। जननी सुरक्षा योजना का शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लोगों को टीकाकरण व उसके महत्व के बारे में एमओआईसी अथवा एएनएम आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया जाए। बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 व 102 एम्बुुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिन्दुओं विस्तृत समीक्षा की गयी।मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल से कहा कि 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय लोहदी खुर्द व 10 निर्माणाधीन आयुर्वेद चिकित्सालयों के लिए शासकीय भवनों को गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्मित कर जल्द विभाग को हस्तांतरित करा दिया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मवैया, लोहदी कला, राजकीय यूनानी चिकित्सालय जसोहर पहाड़ी, पुराना लाइन पोखरा एवं राजकीय यूनानी चिकित्सालय अदलहाट के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर में रक्ताल्पता से संबंधित औषधियों का वितरण कराने का निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकरी श्रीकान्त रजक सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .