News

स्कूल के बाहर बच्चों में मारपीट, प्रशासन बेखबर मिर्जापुर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर,सोमवार 27 अक्टूबर की दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद सेंट मेरीज़ स्कूल, मिर्जापुर के बाहर बच्चों के बीचआपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब सड़क पर पहले से जाम लगा हुआ था। मौके पर न तो स्कूल प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौजूद था और न ही सुरक्षा गार्ड या शिक्षक दिखाई दिए।मारपीट के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन किसी अभिभावक या राहगीर ने औपचारिक शिकायत नहीं की। प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह मामला दब गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों के छुट्टी के समय पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों कीमौजूदगी अनिवार्य की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :