• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —

थाना चुनार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 22.10.2025 को वादी हरिश्चन्द्र पटेल पुत्र स्व0 राजाराम पटेल निवासी बड़ागंव थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध खेत में करंट का तार लगाकर वादी की पत्नी की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-507/2025 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 23.10.2025 को उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुभाष पुत्र स्व0 सम्पत निवासी ग्राम बड़ागांव थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*2.थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार—*

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.04.2025 को वादी हिमांशु कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मंगला प्रसाद गुप्ता निवासी सगरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के घर में चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-124/2025 धारा 305(a),331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 23.10.2025 को उप निरीक्षक विजय शंकर तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त रजनीत सिंह पुत्र राजेश सेठ निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*3. थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार—*

थाना ड्रमण्डगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.02.2024 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्र को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0सं0-13/2024 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी ड्रमण्डगंज को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में सुरागरसी पतारसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 22.102025 को थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ वैशाली उर्फ नन्हकुल्ली सरोज पुत्र स्व0 सेवालाल सरोज निवासी ग्राम सायार थाना औराई जनपद भदोही को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*4-थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब 15 लीटर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 23.10.2025 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत राजगढ़ नहर पुलिया के पास से अभियुक्त चन्द्रभान उर्फ राजा पुत्र चन्द्रशेखर निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-183/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

*5. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 45 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*

थाना विन्ध्याचल-04

थाना को0देहात-03

थाना पड़री-02

थाना कछवां-10

थाना लालगंज-02

थाना जिगना-02

थाना सन्तनगर-05

थाना चुनार-04

थाना अदलहाट-05

थाना अहरौरा-03

थाना मड़िहान-06


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .