
ट्रक से चोरी करने वाले दो नफर अभियुक्तों को थाना अनपरा द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्या0) श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-173/2025 धारा 305(a), 317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.प्रकाश उर्फ पताल यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव उम्र 19 वर्ष, 2.शिवम पुत्र रतनलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासीगण ग्राम कुलडोमरी टोला बैरपान थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को दिनांक 20.10.2025 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.10.2025 को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1.प्रकाश उर्फ पताल यादव पुत्र स्व0 रामलखन यादव उम्र 19 वर्ष, 2.शिवम पुत्र रतनलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासीगण ग्राम कुलडोमरी टोला बैरपान थाना अनपरा जनपद सोनभद्र
घटना संक्षिप्त विवरणः–
दिनांक 20.10.2025 को 04.00 बजे शाम को यादव ढाबा बैरपान बाजार डिबुलगंज के पास खड़ी ट्रक वाहन संख्याः UP 64 AT 4429 से चोरो द्वारा 60 किग्रा0 चावल, बैटरी दो पीस, 50 लीटर डीजल व एक टेपरिकार्ड चोरी कर लिया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
1. उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 रामू राजभर थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।