News

तमंचा और चोरी के सामान के साथ पांच गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जमालपुर। शेरवा शिव मंदिर के पास से पुलिस ने चोरी के सामान और तमंचा के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर शेरवा शिव मंदिर के पास से कार सवार चिरंजीव कुमार उर्फ आर्यन, संजीव कुशवाहा, चंदन कुमार, शिवम सिंह कुशवाहा, राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी चिरंजीव कुमार उर्फ आर्यन के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 19 सोलर पैनल, चार बैटरी, एक इन्वर्टर, एक सोलर पंप कन्ट्रोलर, तीन घंंटा, एक प्रिंटर, तीन बाइक एक कार बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :