• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस द्वारा छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद कर किया गया नष्ट

पुलिस द्वारा छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद कर किया गया नष्ट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी, सोनभद्र , पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार मिर्जापुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सोनभद्र के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियानअंतर्गत आज दिनांक 14-10-2025 को विनोद कुमार साव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रविनंदन तथा मय स्टाफ द्वारा थाना ओबरा के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम भलुआ टोला एवं ग्राम खैरटिया ,थाना कोन के अंतर्गत ग्राम मोहिउद्दीन पुर तथा थाना बभनी के अंतर्गत ग्राम अरझट में स्थित घरों/संदिग्ध स्थलों, झुग्गी झोपडियों में प्रभावी दबिश और छापेमारी की कार्यवाही की गई। दौरान दबिश मौक़े से लगभग 40 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .