• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
एनआरएलएम द्वारा गठित समूह के जिलाध्यक्ष द्वारा गलत कार्य कराने जाने को लेकर दबाव, समूह सखी से जुड़ी महिलाओं ने डीएम को सौपा पत्र

एनआरएलएम द्वारा गठित समूह के जिलाध्यक्ष द्वारा गलत कार्य कराने जाने को लेकर दबाव, समूह सखी से जुड़ी महिलाओं ने डीएम को सौपा पत्र


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाओ ने समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर मे करमा ब्लाक के ग्राम मोकरसीम के समूह की महिलाओ ने अध्यक्ष पर मनमानि का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर ने बताया कि करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम मोकरसीम के समूह की महिलाओं ने बताया हमारी सखी समूह के अध्यक्ष द्वारा मनमानी कार्य किया जा रहे हैं, जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा गलत बयानबाजी करते हुए धमकी दे रही है। जिस पर समूह की सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए मामले की जांच कर संबंधित मामले का निस्तारण कराकर उचित समूह के महिला को अध्यक्ष नामित कराया जाए, जिससे कि सभी सदस्यों की सहमति के अनुसार कार्य किया जा सके। इस मौके पर तारा देवी, आभा, मीरा, रेखा, परवीन, डिम्पल, सरस्वती, उषा, गीता ,गिरजा,शकुंतला,परवीन आदि लोग मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .