• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नवागत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में गो-तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा सघन अभियान-

नवागत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में गो-तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा सघन अभियान-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

अपराधों की रोकथाम हेतु एण्टी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर –9696

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

अब तक 56 गोवंशीय पशु बरामद, 10 अभियुक्त गिरफ्तार-

 

*03 अन्य अभियोगों में मुठभेड़ के दौरान 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी-*

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के अंतर्गत गो-तस्करी से जुड़े अपराधियों पर लगातार कार्यवाही कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया।

 

*अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ (दिनांक 19.09.2025 से 12.10.2025 तक):*

 

कुल 05 अभियोगों में:

• 56 गोवंशीय पशु बरामद किए गए।

• 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए।

 

अन्य 03 अभियोगों में:

• 09 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

*कार्रवाई की विशेषताएं:-*

•अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों के नेटवर्क को चिन्हित कर ध्वस्त करने के उद्देश्य से रणनीतिक दबिशें दी गईं।

•खुफिया सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात अभियान चलाया गया।

•गोवंश की अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही की

गई।

 

*पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा का संदेश:-*

“जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गो-तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग अपराध और अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही कर रहा है। आम जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

 

*सूचना देने हेतु जारी एण्टी क्राइम हेल्प लाइन नम्बर:*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में गौ-तस्करी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम हेतु एण्टी क्राइम हेल्पलाइन नम्बर –9696132419 जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोई भी नागरिक कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .