
साइबर अपराध से बचने का हथियार है सतर्कता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चुर्क/रेणुकूट। मिशन शक्ति-5 के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि एसपी अभिषेक वर्मा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के क बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।सीओ यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी तरह की परेशानी होने पर इन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचने का प्रमुख हथियार है। कार्यक्रम में एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. जीएस तोमर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, डीपीआरओ नमिता शरण, सीओ सिटी रणधीर मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह रेणुकूट के खाड़पाथर स्थित पंडित जगत नारायण शुक्ला इंटर कॉलेज में पिपरी एसओ सतेंद्र कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है।