• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चुनार पुलिस द्वारा 41.17 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 08 लाख रूपया) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चुनार पुलिस द्वारा 41.17 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 08 लाख रूपया) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.10.2025 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमुहार मुख्य रोड़ से मोटर साइकिल (पल्सर) सवार 02 अभियुक्तगण 1. आशीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी रेहटा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र व 2. बृजेश उर्फ छोटू पुत्र प्रभु नारायण निवासी बभनौली थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 41.17 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 08 लाख रूपया) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-480/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
*2. मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिला सम्बन्धित अपराध में कार्यवाही करते हुए थाना लालगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर आज दिनांकः 26.09.2025 को वादिनी चन्द्रकली पत्नी राममूरत उर्फ भगलू निवासिनी अमरावती चौराहा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं जान से मार देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई, । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-371/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.10.2025 को उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम बघई थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 365 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —*
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.10.2025 को उप-निरीक्षक हंसलाल राम मय पुलिस टीम द्वारा थाना अदलहाट क्षेत्र से 01 अभियुक्त पप्पू मौर्या पुत्र रिशयी मौर्या निवासी मोहम्मदाबाद थाना चकिया जनपद चन्दौली को 365 ग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री के 2900 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-333/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4-थाना हलिया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार—*
सोशल मीडिया प्लेट्फार्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व अभद्र टिप्पणी प्रसारित कर आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सामप्रदायिकता एवं अराजकता फैलाने के सम्बन्ध में थाना हलिया पर दिनांक 07.10.2025 को मु0अ0सं0-169/2025 धारा 299,196,353(3) बीएनएस, 7 आपराधिक कानून संसोधन अधि. व 67 आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना प्रभारी हलिया को सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.10.2025.2025 को थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इमाम अली उर्फ बाबा खान पुत्र अमानतुल्ला उर्फ लाला खान निवासी हलिया थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*5. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 14 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-01
थाना को0देहात-02
थाना चुनार-04
थाना अदलहाट-03
थाना जमालपुर-01
थाना हलिया-01
थाना सन्तनगर-02


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .