• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_सीएचसी में तैनाती के बाद भी नहीं आती हैं डॉक्टर 60 किलोमीटर दूर प्रसूता जाती हैं जिला अस्पताल_

_सीएचसी में तैनाती के बाद भी नहीं आती हैं डॉक्टर 60 किलोमीटर दूर प्रसूता जाती हैं जिला अस्पताल_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम सेंटर, पीएचसी, सीएचसी में सुविधा दी गई है। चार सीएचसी में महिला डॉक्टर तैनाती होने के बावजूद अस्पताल नहीं आती हैं।

 

इसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ता है। 60 किलोमीटर दूरी तय करके गर्भवती महिलाएं उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचती हैं या फिर मजबूरी में उन्हें गांव के झोलाछाप के यहां इलाज करवाना पड़ता है। इसमें कई बार तो जच्चा-बच्चा की जान भी चली जाती है। एएनएम सेंटर और पीएचसी में नार्मल प्रसव होता है। ऑपरेशन के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में सुविधा है। जिले में आठ सीएचसी है। जहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। इसमें चुनार, कछवां, लालगंज और विंध्याचल में डॉक्टर आती हैं।अहरौरा, राजगढ़, मड़िहान और जमालपुर में डॉक्टर नहीं आती हैं। इस कारण प्रसुताओं को परेशान होती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .