• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
विवाद में युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाया, मुकदमा दर्ज

विवाद में युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाया, मुकदमा दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी उत्तर गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद में बगीचे में जाने के लिए विजय ने शमशेर की पिटाई कर दी। शमशेर के विरोध करने पर विजय ने उसको लाइसेंसी पिस्टल लेकर दौड़ा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

देवरी उत्तर गांव निवासी शमशेर (26) ने बताया कि दो दिन पहले वह मुंबई से घर आया है। दो दिनों की बरसात में क्षेत्र के नदी तालाब भर गए थे। शनिवार की सुबह नौ बजे गांव के ही एक बच्चे के साथ गांव के किनारे तालाब पर घूमने गए थे। तालाब के पास ही विपक्षी का बगीचा है। इसमें से आने-जाने का रास्ता है। उसी रास्ते पर जाने के लिए गेट तक पहुंचे ही थे कि विपक्षी गाली देने लगा। विरोध किए तो लाठी-डंडे से पीटने लगा। इसके बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिए। परिजन पहुंचे तो विपक्षी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद लहंगपुर चौकी पहुंचे तो वहां भी आरोपी पहुंचकर धमकाने लगा। आरोप लगाया कि विपक्षी अपराधी प्रवृत्ति का है। आए दिन लोगों को मारने की धमकी देता है। पीड़ित शमशेर ने लालगंज थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी विजय पांडेय पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल लहराकर धमकाने के मामले में शमशेर की तहरीर पर विजय पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शमशेर भी लाेगों को लेकर हमला करने पहुंचा था। इसकी भी जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .