
_रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत_
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल। रेहड़ा रेलवे पुल पर लाइन पार करते समय रविवार की सुबह रेखा उपाध्याय (48) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हटवाया। आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर गांव निवासी रेखा उपाध्याय गांव से तीर्थ यात्रा के लिए बस से आई थी। उसके साथ 40 तीर्थ यात्री थे। शनिवार की देर रात अटल चौक के पास बस खड़ी करके यात्रियों ने रविवार की भोर में गंगा स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सभी बस में बैठ गए। इस दौरान महिला शौच जाने के लिए बस से उतरकर रेल पटरी पार कर रही थी कि मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को घटना की सूचना दी।
ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
अदलहाट। दर्रा और प्रतापपुर गांव के मध्य डाउन लाइन पर रविवार को ट्रेन से गिरकर एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने शव को पटरी से हटवाया। पुलिस शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि मृतक पीले रंग का हाफ पैंट व लाल गंजी पहना था। शव क्षत-विक्षत हो गया था।