News

शकुन्त पार्क को नगर पालिका परिषद को किया गया सुपुर्द
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
- चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
- 8382048247
- —————————————————–
- आज कलेक्ट्रेट के सामने पहाड़ी पर बने शकुन्त पार्क जिसका उद्घाटन पूर्व में किया गया था, उसे आज पी0ओ0 डूडा द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद को सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शकुन्त पार्क से दिखायी देने वाले विभिन्न स्थलों के नाम के बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पार्क में आने वाले लोगों को पार्क से दिखायी देने वाले विहगंम दृश्य की जानकारी भी उपलब्ध होगी। अध्यक्ष इस पार्क की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, पी0ओ0 डूडा श्री सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह सहित कार्मिकगण उपस्थित रहें।
- ———————–
- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
- —————————————-
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :