
मा0 विधायक घोरावल ने फीता काटकर वन स्टाफ सेन्टर का किये लोकार्पण
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
—————————————————–
मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में नव निर्मित बने वन स्टाफ सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किये, इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख सदर श्री अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुनीत टण्डन, पी0ओ0 डूडा श्री सुधांशु शेखर शर्मा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण हो जाने से इस सेन्टर पर समाज की पीड़ित महिलाओं को न्याय की सुविधा मिलेगीं, इस सेन्टर पर महिला सुरक्षा सम्बन्धी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि देश की प्रदेश की महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी ने महिला शक्तिकरण अभियान चालाया है, इस अभियान के दारा महिलाओं को शक्तिकरण हेतु जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भ बनाया जा रहा है। उन्होंने के देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और महिलाएं आत्म निर्भर बनने हेतु अपना स्वयं का रोजगार कर रही हैं और सरकार द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मा0 विधायक घोरावल ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में वन स्टाफ सेन्टर का शीघ्र निर्माण हो जाने पर सराहना भी किये और उन्होंने कहा कि वन स्टाफ सेन्टर पर पीने की पानी व्यवस्था हेतु समर सेबूल लगाये जाने हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ किये जाये। इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण जनपद में हो जाने से पीड़ित महिलाओं को न्याय की सुविधा इस सेन्टर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने सेन्टर के उद्घाटन कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की। इस दौरान नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने कहा कि मिशन शक्ति/महिला शक्तिकरण का अभियान मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। महिला शक्तिकरण की परिभाषा नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करना है, उन्होंने कहा क वन स्टाफ सेन्टर के बन जाने पर जनपद की महिलाआंे को न्याय हेतु दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें न्याय वन स्टाफ सेन्टर पर ही मिल सकेगा। एक नवजात शिशु बालिका जो लावारिस अवस्था में प्राप्त हुई थी, उसका नामकरण आज होना था, उस नवजात बालिका का नामकरण मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कत्यायिनी रखा और उसके पालन पोषण हेतु सम्बन्धित को दायित्व सौंपा। इस दौरान बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सेन्टर मैनेजर दीपिका सिंह, गायत्री दूबे, रोमी पाठक, केस वर्कर रेनू यादव आदि उपस्थित रहीं।
[14:57, 10/2/2025] arjun rbj: सोनभद्र/दिनांक 02 अक्टूबरअक्टूब*जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये*
*क्षय रोगियों को पोषाहार किट जिलाधिकारी ने किये वितरण*
—————————————————–
जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किये, इस मौके पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये और कलेक्ट्रेट परिसर हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की राम धून ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ गाया गया, इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर मंे आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी भारत देश की ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए कठिन संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाते हुए देश को आजादी दिलायी, उन्हांेंने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के संघर्षों को जीवन में आत्मसात करने के लिए जिन व्यक्तियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका वह संम्यक निर्वाहन करें और समाज के अन्तिम पायदान पर रहने पर वाले व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री जी ने समाज में समानता लाने के लिए राजनैतिक, आर्थिक सामाजिक लाने के लिए भी आन्दोलन चलाया, जिससे कि लोगो को समानता का व्यवहार प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी ने स्वच्छता को अपने जीवन में विशेष महत्व दिया, आज के दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी को इस बात का संकल्प लेने का प्रयास करना चाहिए कि वह सप्ताह में क दिन अपने कार्य स्थल पर साफ-सफाई अवश्य करें। गाॅधी जी के विचार एव उनके आदर्श वर्तमान समय में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गाॅधी जी के विचारों और शिक्षा ने केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा ही नहीं दी बल्कि पूरी दुनिया में सामाजिक न्याय, अहिंसा और शांति का संदेश पहुंचाया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) श्री रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप सिंह पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ध्रुव गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के विचारों को विस्तार पूर्वक से बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित 10 क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली का वितरण किये, जिसमें रामदयाल, रामराज, सुजीत, संतकुमार, श्याम कुमार, शंकर, कैलाश को पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन न्याय सहायक श्री सुरेश पाठक द्वारा किया गया।