• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला कारागार गुरमा का संयुक्त निरीक्षण-_

_जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला कारागार गुरमा का संयुक्त निरीक्षण-_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 30.09.2025 को जनपद सोनभद्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला कारागार, गुरमा सोनभद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में निम्न अधिकारियों की उपस्थिति रही:

• श्रीमान जिलाधिकारी, सोनभद्र

• माननीय जिला जज, सोनभद्र

• श्रीमान पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

• मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), सोनभद्र

• मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), सोनभद्र

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, बंदियों की आवासीय स्थिति तथा विधिक सहायता से जुड़ी सुविधाओं का गहनता से मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर बल दिया गया:

•बंदियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।

•त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।

•विचाराधीन बंदियों को समय पर न्यायिक प्रक्रिया उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के उपरांत सभी अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया तथा कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के अधिकारों का सम्मान करते हुए उन्हें एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .