• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मवेशी को टक्कर मार पक्के मकान से टकराई कार, छह मवेशी मरे

मवेशी को टक्कर मार पक्के मकान से टकराई कार, छह मवेशी मरे


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत रीवा मिर्जापुर हाइवे पर स्थित परसिया गोकुल गांव के पास मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित कार सड़क पर बैठे मवेशी से टकराने के बाद सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा टकराई। इससे छह मवेशियों की मौत हो गई। सड़क के किनारे स्थित परसिया गोकुल निवासी कन्हैया लाल का पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही उनके घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। दुर्घटना में कार का चालक भी घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची बरौंधा पुलिस ने घायल कार चालक को सीएचसी लालगंज भेजवाया।

 

बिहार के भभुआ कैमूर निवासी आयुष जायसवाल (26), अतुल सिंह व आशीष गुप्ता कार से मैहर शारदा माता का दर्शन करने जा रहे थे। कार आयुष जायसवाल चला रहे थे। मंगलवार की भोर खैरा भभूता के पास सड़क पर बैठे गोवंशों को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर मवेशियां से टकराते हुए किनारे स्थित मकान से जा टकराई गई। जिससे छह मवेशियों की मौत हो गई। कार की टक्कर से ही सड़क किनारे स्थित मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार ने घायल चालक को अस्पताल भेजवाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .