• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मनचलों पर कार्रवाई – 01 गिरफ्तार, 14 को दी गई सख्त हिदायत

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मनचलों पर कार्रवाई – 01 गिरफ्तार, 14 को दी गई सख्त हिदायत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे के नेतृत्व में गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 27.09.2025 को कस्बा म्योरपुर स्थित बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल के पास *एण्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक संदीप कुमार पुत्र हरि प्रसाद (निवासी फाटपखना, थाना म्योरपुर, उम्र 21 वर्ष) को महिलाओं, बच्चियों एवं युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए पकड़ा गया। अभियुक्त द्वारा रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर गलत इशारे एवं अश्लील गीत गाने की शिकायत मिली थी, जिससे महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं। अभियुक्त को समय लगभग 15:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर, मु0अ0सं0 – 125/2025, धारा 296 BNS* के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, थाना म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत चल रही रामलीला व दुर्गा पूजा पंडालों के दौरान हुड़दंग मचाते पाए गए कुल 14 युवकों को भी चिन्हित कर थाना लाया गया। उन्हें सख्त हिदायत देकर, परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

संदीप कुमार पुत्र हरि प्रसाद निवासी फाटपखना थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः

1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 कृष्णानन्द सिंह थाना म्योरपुर,सोनभद्र।

3. म0हे0का0 संगीता पाठक थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 अतुल कुमार यादव थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।

5. का0 रामजीत बिन्द थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .