
क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कन्नौजिया के स्थानान्तरण के बाद पुनः उसी गांव में तैनाती से ग्रामीणों में आक्रोश
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048257
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील एवं कनहर डूब गाँव भिसूर के लेखपाल की स्थानान्तरण होने के बाद पुनः मात्र 5वें दिन उसी गाँव बहाल किए जाने को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष व्याप्त हैं। कनहर विस्थापित संघ अध्यक्ष गंभीरा प्रसाद, पूर्व प्रधान संतोष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत कर तैनाती निरस्त करने की मांग की हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि कथित लेखपाल का कार्य प्रणाली जनहित के विरुद्ध है।इनकी सेवा से ग्राम पंचायत की जनता काफी परेशान है। आखिर जनता अपनी बात किस से कहे क्षेत्रीय लेखपाल अपना निजी स्वार्थहीत में हर समय काम करते हैं। इनके स्थानान्तरण से जनता राहत की सांस लिया ,परन्तु इनका पुनःउसी गांव में बहाली सुन कर जनता खुशी दुख में बदल गई इसलिए जनहित में इनका भीसूर गांव से स्थानान्तरण किया जाना आवश्यक है।
आपको बताते कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उप जिलाधिकारी दुद्धी के द्वारा 24 राजस्व लेखपालों कार्यक्षेत्र बदले गए थे, जिससे कि क्षेत्रीय गांव में निष्पक्ष न्याय संगत कार्य हो सके और आम जनमानस को बेवजह भूमि संबंधित विवादों से निजात मिल सके, लेकिन उक्त गांव के लेखपाल की पुन वापसी को लेकर स्थानांतरण आदेश पर सवाल उठ रहे है,