• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव सीखड़ घाट पर मिला

शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव सीखड़ घाट पर मिला


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सीखड़। शुक्रवार को मीरजापुर के शास्त्री पुल से गंगा मेंछलांग लगा कर अपनी जान देने वाले व्यक्ति की लाश रविवार को चुनार थाना क्षेत्र के सीखड़ घाट पर उतराया मिला। बताते चलें कि अजय केशरी 45वर्ष निवासी गणेशगंज मीरजापुर बीते शुक्रवार को मीरजापुर के शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगा कर अपनीजान दे दी थी। काफी खोजबीन के बाद मृतक की लाश नहीं मिली।अजय का बेटा अनमोल पिता के शव की तलाश करते हुए सीखड़ घाट पर भी शनिवार को आया था और घटना की जानकारी और मांझियों को अपना मोबाइल नंबर देकर चला गया था। रविवार को मांझियों ने घाट पर एक लाश देख उसके बेटे को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान कर शव अपने साथ ले गए। मृतक के बेटे अनमोल ने बताया कि उसके पिता असाध्य रोग से लंबे समयसे पीड़ित थे जिससे उनकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .