• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना राजगढ़ व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹ 20 हजार के ईनामिया गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

थाना राजगढ़ व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹ 20 हजार के ईनामिया गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

‘सोमेन बर्मा’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांक 21.09.2025 को थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. एवं 11 पशु क्रुरता अधि. से सम्बन्धित ₹ 20 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र ईश्वर यादव निवासी चिताड़ी थाना चौनपुर, जनपद कैमूर भभूआ, बिहार को थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत रेमरी जंगल से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु राजगढ़ सीएचसी भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*

रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र ईश्वर यादव निवासी चिताड़ी थाना चौनपुर, जनपद कैमूर भभूआ, बिहार ।

*अपराधिक इतिहास —*

मु0अ0सं0-105/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. एवं 11 पशु क्रुरता अधि. थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।

मु0अ0सं0-162/2025 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म एक्ट थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —

थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।

निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .