
90 किलोग्राम मोरपंख के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चोपन/सोनभद्र। रेलवे पुलिस और वन विभाग की टीम ने शनिवार की रात 90 किलो मोरपंख के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित वन सामग्री के अवैध व्यापार के आरोप में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चोपन के रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि ट्रेन से तस्कर मोर पंख लेकर जा रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद उप क्षेत्रीय वन अधिकारी चोपन अनिल कुमार, आरपीएफ चोपन से उप निरीक्षक प्रशांत कुमार चोपन स्टेशन पर उक्ट ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। रात डेढ़ बजे ट्रेन आई तो चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां एक जनरल बोगी में 3 तो दूसरी में दो बंडल मोर पंख मिले।इस दौरान बिरौंधी इटावा निवासी शिवम, बलवीर, तारपुर औरैया निवासी सौरभ सिसोदिया, राजकुमार और सोनू को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इटावा व झींझक से मोर पंख लेकर संबलपुर बेचने जा रहे थे। प्रतिबंधित वन सामग्री के अवैध व्यापार के आरोप में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।