• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सेवा पखवाड़ा के तहत रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान

सेवा पखवाड़ा के तहत रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सदर विधायक भूपेश चौबे ने दिया साफ-सफाई का संदेश

 

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को रावटसगंज नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया।

 

विधायक चौबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”

 

आगामी रामलीला महोत्सव को ध्यान में रखते हुए मैदान की सफाई, सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई। विधायक ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार और जेई राज कुमार को निर्देशित किया कि रामलीला शुरू होने से पहले मैदान में पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित हो, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

विधायक ने यह भी कहा कि रामचरितमानस से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और यह भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी संजोकर रखा गया है।

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रकाश केसरी, बलराम सोनी, ध्रुव कान द्विवेदी, राजन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .