• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
कृष्ण टावर में खड़ी गाड़ियों में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को पकड़ा भेजा जेल

कृष्ण टावर में खड़ी गाड़ियों में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को पकड़ा भेजा जेल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर,

.थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद बैटरी बरामदथाना को0कटरा जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.09.2025 को वादी अमरेश पटेल पुत्र नरसिंह पटेल निवासी रानापुर रामपुर जनपद जौनपुर द्वारा वादी की गाडी से बैटरी चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-284/2025 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गईसोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 18.09.2025 को उप निरीक्षक मो0 मेराज अली मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त सेसम्बन्धित प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्त 1. त्रिलोकी प्रजापति पुत्र स्व0 दुखीराम निवासी भरूहना थान को0देहात जनपद मीरजापुर, 2. भरत लाल उर्फ पण्डित पुत्र बाबू नन्द निवासी भानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही व 3. सोहन लाल बिन्द पुत्र काशी राम बिन्द निवासी ककराही थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी गाड़ी की 2 अदद बैटरी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी केसम्बन्ध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .