• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एवं नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च / स्थलीय निरीक्षण किया गया_

_क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक एवं नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च / स्थलीय निरीक्षण किया गया_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247आज दिनांक 16.09.2025 को क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के नेतृत्व में चौकी रेनूकुट, थाना पिपरी परिसर में आगामी त्यौहारों – विशेषकर विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा एवं दशहरा – के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, रामलीला एवं दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक, तथा थाना पिपरी एवं चौकी रेणुबैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई:-*

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयास।

धार्मिक आयोजनों में प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन।

रामलीला, दुर्गा पूजा पंडाल, रावण दहन स्थल आदि पर सुरक्षा व्यवस्था।

यातायात व्यवस्था, विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मार्ग डायवर्जन की योजना।

इसके पश्चात सांय कालीन पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट कस्बे का भ्रमण किया गया।

 

*भ्रमण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया:-*

हिंडाल्को कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान – जहां रामलीला कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

रावण दहन स्थल – सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं अग्निशमन उपायों की समीक्षा की गई।

सब्जी मंडी (दरजी मार्केट) – जहां दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान आयोजकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव व आवश्यकताओं को सुना गया तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी आयोजन निर्धारित समय सीमा, ध्वनि सीमा, एवं अनुमति नियमों के अंतर्गत संपन्न करें।

क्षेत्राधिकारी पिपरी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे सभी धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करते हुए शांति, भाईचा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .