• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में खनिज माफिया का तांडव:तीन ट्रकों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, पत्थर मारकर रोक रहे गाड़ी

सोनभद्र में खनिज माफिया का तांडव:तीन ट्रकों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, पत्थर मारकर रोक रहे गाड़ी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में खनिज माफिया का आतंक एक बार फिर सामने आया है। स्टेट हाईवे-5A पर लोढ़ी टोल प्लाजा के पास देर रात खनिज चेकिंग के दौरान तीन तेज रफ्तार ट्रकों ने सर्वेयर और पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की।खनन सर्वेक्षक योगेश शुक्ला और पुलिस टीम वहां चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अवैध खनन से भरे ट्रक दूसरी लेन से भागने लगे। जब टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक और तेज रफ्तार से निकल गए। इस दौरान हालात बिगड़े तो पुलिसकर्मियों को ट्रकों पर पत्थर तक फेंकने पड़े। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।मामले में सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि खनन माफिया संगठित ढंग से काम कर रहे हैं। दो बाइक सवार पहले पुलिस और खनिज विभाग की मौजूदगी की रेकी करते हैं, उसके बाद ट्रकों को निकलवाया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

वहीं, जांच के दौरान पुलिस टीम के रोकने के तरीके को अनुचित मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। साथ ही, खनन सर्वेक्षक योगेश शुक्ला की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में केस दर्ज कर लिया गया है।मामले में सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि खनन माफिया संगठित ढंग से काम कर रहे हैं। दो बाइक सवार पहले पुलिस और खनिज विभाग की मौजूदगी की रेकी करते हैं, उसके बाद ट्रकों को निकलवाया जाता है। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

वहीं, जांच के दौरान पुलिस टीम के रोकने के तरीके को अनुचित मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। साथ ही, खनन सर्वेक्षक योगेश शुक्ला की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज में केस दर्ज कर लिया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .