• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सीआरपीएफ जवान बनकर सोलर पैनल खरीदने के नाम पर 2 लाख की ठगी

सीआरपीएफ जवान बनकर सोलर पैनल खरीदने के नाम पर 2 लाख की ठगी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर सोलर पैनल सप्लायर से खरीदारी करने का झांसा दिया और “प्रक्रिया शुल्क” के नाम पर पीड़ित से ₹2 लाख अपने खाते में मंगा लिए।जानकारी के मुताबिक, ठग ने पीड़ित से संपर्क कर कहा कि वह सीआरपीएफ प्रयागराज कार्यालय से बोल रहा है। और उसे बड़ी संख्या में लगभग दो करोड़ रुपए का सोलर पैनल खरीदने हैं। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपनी पहचान सीआरपीएफ जवान के रूप में बताई। सप्लायर के द्वारा दो गाड़ियों में भर के सोलर पैनल फाफामऊ सीआरपीएफ गेट के सामने भेज दिया गया गाड़ी गेट के बाहर खड़ी देखने के बाद उसने अन्य प्रक्रियाएं बतानी शुरू कर दी इसके बाद सप्लाई प्रक्रिया पूरी करने और ऑर्डर फाइनल करने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे मंगवाए।कुछ समय बाद जब पीड़ित को शक हुआ और उसने जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि कथित जवान असल में ठग है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल और स्थानीय पुलिस से की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बड़े ऑर्डर या डील से पहले खरीदार की पहचान की पूरी तरह पुष्टि कर लें और बिना जांचे-परखे किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें। पीड़ित ने चार किस्तों में ठगो को सप्लाई प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर दिया है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .