
थाना रायपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व फरार चल रहे वांछित /वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के आदेश के क्रम में 02 नफर वारण्टी अभियुक्तगण 01- रमेश पुत्र रामसखी उम्र 45 वर्ष, 2. मल्लू पुत्र रामवृक्ष यादव उम्र 40 समस्त निवासीगण ग्राम सरईगढ थाना रायपुर सोनभद्र को आज दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
01- उ0नि0 राहुल पाण्डेय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
02- हे0का0 सुनील सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।