• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बाणसागर बांध के छह फाटक खुले, अलर्ट

बाणसागर बांध के छह फाटक खुले, अलर्ट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247सोनभद्र। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से मध्य प्रदेश में सोन नदी पर बने बाणसागर बांध के छह फाटक खोले गए हैं। सभी फाटकों से 3399 क्यूमेक्स पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। इसको देखते हुए सोनभद्र जिले में अलर्ट जारी किया गया है।बाणसागर बांध के अधीक्षण यंत्री बीके सिंह के मुताबिक बारिश की वजह से बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को दो गेट खोले गए थे। बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक को देखते हुए बृहस्पतिवार को चार और गेट खोले गए हैंबाणसागर बांध के अधीक्षण यंत्री बीके सिंह के मुताबिक बारिश की वजह से बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को दो गेट खोले गए थे। बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक को देखते हुए बृहस्पतिवार को चार और गेट खोले गए हैं।बाणसागर बांध के छह, सात, आठ, नौ, 10 और 11 नंबर फाटक से कुल 3399 क्यूमेक्स पानी निकासी किया जा रहा है। बाणसागर बांध से छोड़ा गया पानी सोनभद्र की सीमा में 12 घंटे बाद पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी के समीप नहीं जाने की लोगों से अपील की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .