
बिना काम कराए भुगतान, अब 2.76 लाख की होगी रिकवरी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247पटेहरा। नेवढ़िया गांव में मनरेगा के धन में गोलमाल सामने आया है। जिला लोकपाल मनरेगा मदन गोपाल गुप्ता ने टीम गठित कर जांच कराई तो ग्राम प्रधान की सास का मस्टरोल भरकर मजदूरी सहित 2.76 लाख रुपये का फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ है।जिला लोकपाल मनरेगा ने ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक पर जुर्माना लगाते हुए बीडीओ को सरकारी धन की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। मुस्किरा गांव के कमला शंकर मिश्रा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया था कि नेवढ़िया गांव के ग्राम प्रधान ने 12 और 13 जुलाई को जेल में बंद कैदी व अपनी सास का नाम मस्टर रोल में भरकर हजारों रुपये, धनरौल नहर से नया के घर तक चक मार्ग व पुलिया दिखाकर 2 लाख रुपये सहित कई फर्जी कार्य दिखाकर लाखों रुपये गबन किया है।शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला लोकपाल मनरेगा ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई तो सास व जेल में बंद कैदी का मस्टर रोल भरकर लगभग 19 हजार, धनरौल नहर से नया के घर तक चक मार्ग व पुलिया दिखाकर एक लाख 96 हजार 754 रुपये, सिकपीट गड्डा के नाम पर 51 हजार 217 रुपये सहित 2 लाख 76 हजार 844 रुपये सरकारी धन गबन करने का आरोप सही पाया गया।
जिला लोकपाल मनरेगा ने बीडीओ और कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को तीनों आरोपियों पर अर्थदंड लगाते हुए गबन किए हुए सरकारी धन की रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ राजीव शर्मा ने बताया कि लोकपाल की जांच के बाद रिकवरी का आदेश जारी हुआ है। उस समय के कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।