• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
*6 साल की बालिका के अपहरणकर्ता संग पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली* 

*6 साल की बालिका के अपहरणकर्ता संग पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली* 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

एंकर: सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका का टॉफी देने के बहाने अपहरण करने वाले आरोपी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा, निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 175/2025, धारा 137(2) बीएनएस दर्ज है।

 

VO : मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धौकी नाला की ओर दबिश दी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए म्योरपुर अस्पताल भेजा। मौके से एक 3.15 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पिपरी पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संलग्न: विजुअल

बाइट: अमित कुमार, सीओ पिपरी, सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .