• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा आदित्य *बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट के छात्र-छात्राओं को विभिन्न टोल फ्री नम्बरों व साइबर अपराध से बचाव सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी देकर किया जागरूक

क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा आदित्य *बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट के छात्र-छात्राओं को विभिन्न टोल फ्री नम्बरों व साइबर अपराध से बचाव सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी देकर किया जागरूक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

आज दिनांक-02.09.2025 को क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा थाना पिपरी अन्तर्गत आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट जनपद सोनभद्र में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कानून के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में छात्र-छात्राओं को चलाये गये टोल फ्री नम्बरों जैसें 112, 1090, 108, 181, 1076, 1098, 102 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । साथ ही साथ यह भी बताया गया कि हो रहे साइबर अपराधों के बारे में अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें और उन्हें बतायेंकि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके। और उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरते तथा ऐसी कुछ भी पोस्ट वायरल न करें जिससे उन्हें और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी हो । इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा तथा पुलिस के प्रति दृष्टिकोण भी बदला। मनुष्य अपराध करने से बचता है। इससे पुलिस और जनता के बीच का डर भी दूर होगा। लोग कानून को भली भांति समझकर, सम्मान करते हुए दायित्व निभाएंगे। जिससे हम और हमारा समाज अपराधमुक्त होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य, टीचर्स आदि मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .