
मिर्जापुर में आकाशीय बिजली से किसान की मौत:बंजारी कला और हथेड़ा गांव में दो लोग झुलसे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हलिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छह बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बंजारी कला गांव के 57 वर्षीय राम सजीवन विश्वकर्मा खेत में निराई-गुड़ाई कर रहे थे। उनके साथ 52 वर्षीय छोटेलाल भी थेबूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। छोटेलाल झुलस गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना हथेड़ा गांव में हुई। शकील की 13 वर्षीय पुत्री जीनस घर के बाहर काम कर रही थी। वह भी आकाशीय बिजली से झुलस गई। उसे भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर विवेक खरे और डॉक्टर हर्षवर्धन ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान संजय सिंह ने उप जिलाधिकारी को सूचित किया। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात की है।
मृतक की पत्नी सोना देवी की हालत गंभीर है। राम सजीवन के तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। किसान की मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।