
नहीं दिखा नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का असर, 47 का चालान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर एक सितंबर से जिले में नो हेलमट नो फ्यूल नियम को लागू किया गया पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलता रहा।परिवहन विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर जाकर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों का चालान किया। आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।
पेट्रोल पंप नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाते परिवहन विभाग के लोग। स्रोत- परिवहन विभाग
मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर एक सितंबर से जिले में नो हेलमट नो फ्यूल नियम को लागू किया गया पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिलता रहा।
परिवहन विभाग की टीम ने पेट्रोल पंपों पर जाकर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों का चालान किया। आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक सितंबर से नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है
बिना हेलमेट के संचालित दो पहिया वाहनों को पेट्रोल न देने का अभियान चलाया गया। दो पहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।
हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 47 दो पहियों वाहन चलाकों का चालान किया गया। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम एसपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय विजय प्रकाश सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल, यात्रीकर अधिकारी कन्हैया गुप्ता, टीएसआई दिनेश यादव रहे