• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भठ्ठी मोड़ के पास मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, सिविल बार संघ अध्यक्ष व उनकी पत्नी घायल, रेफर

भठ्ठी मोड़ के पास मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, सिविल बार संघ अध्यक्ष व उनकी पत्नी घायल, रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में भठ्ठी मोड़ के पास

सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे मवेशी को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार सिविल बार संघ अध्यक्ष व उनकी पत्नी दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी संगीता वर्मा सीडीपीओ के साथ बाइक से म्योरपुर जा रहे थे। डूमरडीहा गांव में भट्टी मोड़ के पास सड़क पर अचनाक एक मवेशी आ गई। जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा व उनकी पत्नी संगीता वर्मा दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहाँ प्रभु सिंह कुशवाहा के सिर में गंभीर चोट आने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .