• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जन आरोग्य मेले में 96 मरीजों का हुआ उपचार

जन आरोग्य मेले में 96 मरीजों का हुआ उपचार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खरास से पीड़ित ज्यादा आए। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 36 मरीज पहुंचे। प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि हर दूसरा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द से ग्रसित रहा। यह मौसम में बदलाव का असर है।तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव के बीच खानपान में लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस मौके पर डॉ. शशिकांत मौर्य, चरनजीत सिंह, कृष्णकांत चौबे समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।वहीं नगवां ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी खलियारी में कुल 60 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, शुगर से संबंधित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .