• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
महिला के बैंक खाते से 80 हजार निकाले“`

महिला के बैंक खाते से 80 हजार निकाले“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

83820448247

मड़िहान। आवास योजना की लाभार्थी के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित महिला ने ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी पर मिलीभगत से रुपये निकालने का आरोप समाधान दिवस में शिकायत की है।पटेहरा ब्लॉक के रैकरा गांव निवासी विमलेश की पत्नी सरिता का चयन आवासीय योजना के लिए हुआ था। शासन से उसके बैंक खाते में धनराशि आ गई थी लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं हुई। सरिता का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से दूसरी महिला ने उसके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए। नौ जून को सरिता बैंक में रुपये निकालने पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। पीड़िता ने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने दूसरी महिला के जरिये उसे खाते से रुपये निकलवा लिया है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .