• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हॉकी खेलकूद टूर्नामेंट में बॉयज-गर्ल्स की 31 टीमें उतरी:उद्घाटन मैच में उमसिह की ढाणी स्कूल टीम जीती, 17 को होगा समापन..

हॉकी खेलकूद टूर्नामेंट में बॉयज-गर्ल्स की 31 टीमें उतरी:उद्घाटन मैच में उमसिह की ढाणी स्कूल टीम जीती, 17 को होगा समापन..


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

          8382048247

 

बाड़मेर

 

जिले की बॉयज -गर्ल्स की 31 टीमें के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

बालोतरा जिला स्तरीय 14 आयु वर्ग स्कूल हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समदड़ी मिडिल स्कूल होतरडा नाडा में रविवार को हुआ। टूर्नामेंट में बॉयज की 14 और गर्ल्स की 17 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मैच कुम्हारों की ढाणी कुंडल स्कूल और उम सिंह की ढाणी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें उम सिह की ढाणी 0-2 से जीत गई। इससे पहले अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को परिचय करने के साथ हौसला अफजाई की।

 

दरअसल, 68वीं जिला स्तरीय स्कूल 14 आयु वर्ग के बॉयज-गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन का शुभारंभ रविवार को बालोतरा जिले की समदड़ी तहसील के सरकारी मिडिल स्कूल होतरडा नाडा में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपाराम चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमराव सिंह भलरों का बाड़ा सरपंच गोपाराम पटेल, टूर्नामेंट के संयोजक ओंकार सिंह, पचायत समिति सदस्य विशाल जैन, ग्राम विकास अधिकारी तेजाराम माली उपस्थित रहे। अतिथियों ने एक-एक खिलाड़ियों से परिचय किया। उनसे हाथ मिलाकर हौसला बढ़ाया।

 

तीन दिन तक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम।

 

पीटीआई भंवरलाल प्रजापत ने बताया- जिला स्तरीय 14 आयु वर्ग हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तीन दिन तक चलेगा। 17 सितंबर को इसका समापन होगा। बॉयज की 14 और गर्ल्स की 17 कुल 31 टीमें तीन दिन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगी। अलग-अलग ग्रुप बनाकर टीमों के मैच करवाए जा रहे है। जीतने वाली टीमों के बीच 17 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

 

*उद्घाटन मैच में उमसिंह की टीम जीती*

 

रविवार को उद्घाटन मैच सरकारी मीडिल स्कूल कुंडल और उम सिंह की ढाणी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया रोमांचक मैच में उमसिंह की ढाणी टीम ने कुंडल टीम को 2-0 से हरा दिया। फिलहाल सनराइज एजुकेशन और खेतेश्वर आदर्श विद्या मंदिर मायलावास स्कूल की गर्ल्स टीमों के बीच चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .