• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
यूपी के मिर्जापुर के 3 मजदूर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में काम करते समय जिंदा जल गए। 

यूपी के मिर्जापुर के 3 मजदूर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में काम करते समय जिंदा जल गए। 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

1100 डिग्री सेल्सियस पर उबलता हुआ मटेरियल तीनों पर गिरा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो मजदूर पहले ही दिन काम पर फैक्ट्री में आए थे। हादसा राजस्थान के ब्यावर जिले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रास थाना क्षेत्र में हुआ। ASI रोहिताश ने बताया- फैक्ट्री में रोज की तरह बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर फटने से पीएच सेक्शन में काम कर लौट रहे मजदूरों पर ऊपर से अत्यधिक गर्म मटेरियल गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्लीन सेक्शन में तापमान करीब 1100 डिग्री सेल्सियस रहता है। अत्यधिक मात्रा में गिरे मटेरियल से मजदूर 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे।2 युवक पहले दिन ही फैक्ट्री आए थे हादसे में अजय कुमार (21) पुत्र वंश नारायण, पप्पू कुमार (25) पुत्र दुर्गा कुमार और गोविंद मौर्या (22) की मौत हुई है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के निवासी थे और आर. के. रि-फैक्ट्री कंपनी के तहत कार्यरत थे। अजय और गोविंद पहले दिन ही काम पर आए थे। वहीं, पप्पू एक महीने से कार्यरत था।हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों के परिजन भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं। वे शव सौंपने की मांग करते रहे। हालांकि, फैक्ट्री प्रशासन द्वारा औपचारिकताओं में देरी के कारण परिजनों में आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि इस हादसे को लेकर रास थाना पुलिस भी ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दी। बाद में ASI रोहिताश मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर.के. रि-फैक्ट्री के सुपरवाइजर प्रदीप से लिखित रिपोर्ट लेकर मामला दर्ज किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .