• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सामुदायिक भवन पर लगीं 19 सोलर पैनल प्लेटें चोरी

सामुदायिक भवन पर लगीं 19 सोलर पैनल प्लेटें चोरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247अहरौरा। नई बाजार स्थित सामुदायिक भवन की छत पर लगा 10 किलो वाट की 19 सोलर पैनल प्लेटें सोमवार की रात चोरी हो गया। जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नई बाजार में स्ट्रीट लाइट को विद्युत कटौती के दौरान आपूर्ति के लिए सामुदायिक भवन की छत पर सोलर सिस्टम पांच वर्ष पूर्व 14वें वित्त आयोग की धनराशि से क्रय करके लगाया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।मामले में वार्ड नंबर छह नई बाजार की सभासद सीता जायसवाल ने आरोप लगाया कि काफी दिनों से सोलर सिस्टम खराब था। कई बार बनवाने के लिए पालिका के जिम्मेदारों ने आश्वासन दिया पर बनवाया नहीं जा सका। इसके चलते निष्प्रयोज्य पड़े सोलर सिस्टम की 24 प्लेटों में से 19 चोर खोल कर ले गए। इसकी अनुमानित कीमत तकरीबन चार लाख से अधिक है।थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि नगर में विद्युत आपूर्ति न रहने पर प्रकाश की व्यवस्था सोलर सिस्टम से की गई थी। पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .