• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मीरजापुर में 155 घरों की काटी गयी बिजली 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये“`

मीरजापुर में 155 घरों की काटी गयी बिजली 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये“`


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

बिजली विभाग ने विंध्याचल,हरगढ़,पुरानीदशमी क्षेत्र में चलाया मेगा ड्राइव अभियान , 17लोगों पर की एफआईआर एवं बकाए पर काटे 155कनेक्शनडिस्कॉम से नामित अधिकारियों ने जानी जमीनी हकीकत*

*देर शाम नवीन बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की हुई परेड नहीं कर पाएंगे रीडिंग में फर्जीवाड़ाअभियान में मुख्य अभियंता, अधीक्षण से लेके अधिशाषी अभियंता मनीष श्रीवास्तव समेत एसडीओ दीपक पटेल,रमेश वैश्य,विनीत मिश्र, जेई अमित सिंह, विनय गुप्ता मो अफसर ,विनय वैश्य विजय केसरी शंभू नाथ राजेश सिंह राकेश सविता ., टीम एवं अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।*करीब 8.20 लाख की हुई बकाया वसूली और 32 लाख बकाए पर करीब 155 घरों की काटी गयी बिजली 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये*

*ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट पिछले साल से 50% तक कम हुई ट्रांसफॉर्मर खराब होने की दर एवं विद्युत आपूर्ति में हुआ है सुधार*बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप।

 

प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आज दिनांक 14.06.2025 को विंध्याचल,हरगढ़,पुरानी दशमी मिर्जापुर क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया। बिजली विभाग के एक्सईएन मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी दशमी,विंध्याचल कालिकोह,हरगढ़ फीडर के शिवपुर कटारूपुरा,अवंतिका चौराहा , अनगढ़ हरगढ़ बाजारसमेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग

 

 

 

मीरजापुर में 155 घरों की काटी गयी बिजली 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये

 

 

बिजली विभाग ने विंध्याचल,हरगढ़,पुरानीदशमी क्षेत्र में चलाया मेगा ड्राइव अभियान , 17लोगों पर की एफआईआर एवं बकाए पर काटे 155कनेक्शन*

*डिस्कॉम से नामित अधिकारियों ने जानी जमीनी हकीकत*

*देर शाम नवीन बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की हुई परेड नहीं कर पाएंगे रीडिंग में फर्जीवाड़ा

*अभियान में मुख्य अभियंता, अधीक्षण से लेके अधिशाषी अभियंता मनीष श्रीवास्तव समेत एसडीओ दीपक पटेल,रमेश वैश्य,विनीत मिश्र, जेई अमित सिंह, विनय गुप्ता मो अफसर ,विनय वैश्य विजय केसरी शंभू नाथ राजेश सिंह राकेश सविता ., टीम एवं अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।*

*करीब 8.20 लाख की हुई बकाया वसूली और 32 लाख बकाए पर करीब 155 घरों की काटी गयी बिजली 17 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये*

*ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट पिछले साल से 50% तक कम हुई ट्रांसफॉर्मर खराब होने की दर एवं विद्युत आपूर्ति में हुआ है सुधार*

 

बिजली विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप।

 

प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आज दिनांक 14.06.2025 को विंध्याचल,हरगढ़,पुरानी दशमी मिर्जापुर क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया। बिजली विभाग के एक्सईएन मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुरानी दशमी,विंध्याचल कालिकोह,हरगढ़ फीडर के शिवपुर कटारूपुरा,अवंतिका चौराहा , अनगढ़ हरगढ़ बाजारसमेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभागकी 16 टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 825 घरों की बिजली चेकिंग में 17 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अतिरिक्त करीब 155 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 32.00लाख का बिजली बिल बकाया था । चेकिंग के दौरान करीब ₹ 8.20 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।

बिजली विभाग के एक्सईएन मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की 17 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में प्रबन्ध निदेशक द्वारा डिस्कॉम से नामित अधिकारियों द्वारा भी रेड अभियान का निरीक्षण कर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे ।शाम 05:30 पर खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराई गई जिसमें मीटर रीडर्स के कार्यों की समीक्षा की गई अब मीटर रीडर्स कोई भी गलत बिल नहीं बना पाएंगे क्यूंकि शतप्रतिशत मीटर की फोटो खींचकर ऑटो ओसीआर एवं प्रोब के माध्यम से ही बिल बनाने है जिससे गलत बिल बनने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी एवं रेडिंग के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले मीटर रीडर्स को चेतावनी जारी की गई है यदि उनके कार्यों में माह के आखिरी तक सुधार नहीं होता है तो ऐसे मीटर रीडर्स को बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।‌ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए फ्यूज सेट एवं टेललेस यूनिट लगाए जा रहे हैं जिससे पिछले साल से 50% तक ट्रांसफॉर्मर खराब होने की दर कम हुई है एवं विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है भीषण गर्मी में बिजली विभाग सतत् विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में लगा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .