• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तीन साल के मासूम के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म

तीन साल के मासूम के साथ 15 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पड़री। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह तीन साल की मासूम के साथ गांव के ही 15 साल के किशोर ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में बहलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। चीख सुनकर गांव के दो बच्चे पहुंचकर सूचना पीड़िता के परिजन को दिया। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।मंगलवार की सुबह आठ बजे तीन साल की बालिका घर के पास खेल रही थी। पड़ोस के एक 15 साल के किशोर ने उसे बहलाकर प्राथमिक विद्यालय में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे दो बच्चों ने देखा कि किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। बच्चों ने इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मासूम को लेकर थाने गए। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी किशोर के परिजन धमकी दे रहे है। पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ा लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .