
सोनभद चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय लड़की की मौत घर मे अंधेर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद चोपन थाना क्षेत्र
पिता ने पोस्ट मार्टम कराने के लिए चोपन थाना प्रभारी को पत्र दिया।
चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बर्दिया, पोस्ट-सिन्दुरिया, थाना चोपन,का रहने वाला व्यक्ति की पुत्री उम्र 15 वर्ष (07.05.2009) की तबियत खराब थी कल दिनाँक 13.07.2024 रात करीब 8:00 बजे ज्यादा तबियत खराब हो गई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था जिस पर परिवार जन घबराकर अपनी पुत्री को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहाँ डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल रिफर किया वहां पहुंचने पर लोग भर्ती करने में हिला-हवाली करने लगे और न तो ईलाज कर रहे थें और न ही कुछ बता रहे थे कुछ समय बाद प्रार्थी की पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया समय रहते यदि प्रार्थी की पुत्री का प्राथमिक उपचार किया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था। प्रार्थी चुपचाप मृत पुत्री को लेकर अपने घर आ गया।
इसके पश्चात प्रार्थी ने नाबालिग होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों के सलाह मशविरा करके मिट्टी में दफना दिया। घर आने पर दिनाँक 14.07.2024 को पुत्री के कमरे की सफाई के दौरान एक मोबाइल (मो0नं0-8174034046) मिला जिसमे घर के पास रहने वाले लड़के विकास पुत्र अज्ञात निवासी-टोला दड़ार, ग्राम-सिंदुरिया से बातचीत के सम्बन्ध में साक्ष्य मिले। और यह भी पता चला कि तबियत खराब होने के पहले तक मेरी लड़की उस लड़के से बातचीत की थी। प्रार्थी को यह सम्पूर्ण विश्वास है कि मेरी लड़की और उस लड़के के बीच कुछ एसी बातचीत हुई जिसकी वजह से मेरी पुत्री ने जहर खा लिया है। इसकी प्रमाणिकता बिना पोस्टमार्टम कराए संभव नही है। ऐसी परिस्थिति में तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए उक्त घटना कि सूचना दर्ज कर बिना समय गवाये दफनायें गये शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराई जाय जिससे कि न्याय मिल सके