• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र चुर्क बुआ के साथ घर आई 03 वर्षीय मासूम चुर्क तिराहे के पास भटकती हुई मिली पुलिस ने सुरक्षित परिवार से मिलाया ।

सोनभद्र चुर्क बुआ के साथ घर आई 03 वर्षीय मासूम चुर्क तिराहे के पास भटकती हुई मिली पुलिस ने सुरक्षित परिवार से मिलाया ।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र ।पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप 03 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। थाना ए.एच.टी. जनपद सोनभद्र को सूचना प्राप्त हुई कि एक लगभग 03 वर्षीय बालिका पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास अकेली भटकती हुई मिली है। सूचना प्राप्त होते ही थाना ए.एच.टी. की टीम एवं चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्यों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ एवं आवश्यक खोजबीन की गई। सतत प्रयासों के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका मूल रूप से अनपरा क्षेत्र की निवासिनी है तथा अपनी बुआ के साथ चुर्क आई हुई थी। प्रातःकाल खेलते-खेलते वह अनजाने में घर से दूर निकल गई थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस एवं चाइल्ड लाइन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी. माधव सिंह ने बताया कि यदि किसी को कोई लापता/गुमशुदा/भटका हुआ बालक या बालिका मिले तो तत्काल थाना ए.एच.टी. के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454404294 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी मासूम को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .